पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रवीन सिंह, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के वीर सपूत शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव टिहरी के पुंडोली लाया गया। शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए। वहीं जवान को अंतिम सलामी देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Ad
Ad


आपको बता दें कि 15वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान प्रवीन सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में निकली टीम का हिस्सा थे। सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान प्रवीन सिंह की मौत हो गई।


वहीं प्रवीन सिंह के शहीद होने की खबर मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में उनके गांव पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्रवीन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।