हल्द्वानी आए हुए चंपावत के युवक ने केमो के पास इस होटल में लगाई फांसी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani skt.com

ADVERTISEMENTS

केमो स्टेशन के पास एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जा रहा है कि यह युवक चंपावत से यहां आया हुआ था । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत जिले के पाटी निवासी राकेश सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र नारायण सिंह बीते सोमवार को हल्द्वानी आया था। रात को करीब 11 बजे उसने मुख्य बाजार स्थित चंद्रिका होटल में एक कमरा लिया। बताया जा रहा है कि रात को वह खाना खाकर सो गया था। सुबह जब काफी देर तक वह नहीं उठा तो होटल कर्मी कमरे में पहुंचे। दरवाजा खटखटाने और कई आवाज देने के बावजूद जब कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आए। तो मंगलपड़ाव चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। काफी प्रयास के बाद भी जब पुलिस दरवाजा नहीं खोल सकी। तो कटर से दरवाजा काट कर अंदर लगी कुंडी खोली गई। दरवाजा खोलते ही सामने राकेश की लाश उसी के मफलर के सहारे पंखे के कुंडे से लटक रही थी।

यह भी पढ़ें 👉 मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रॉकेट की चिंगारी से तीन मंजिले भवन में लगी आग

मंगलपड़ाव चौकी इंचार्ज जयदीप नेगी ने बताया कि राकेश ने चंद्रिका होटल के कमरे में फांसी लगाई है। उसके पास से मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर उसके परिजनों को सूचना दी गई है। क्योंकि घटना स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तो आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS