#dhoni -विश्व चैंपियन कप्तान एम एस धौनी पहुँचे अपने पैतृक गाँव हरजयु देवता के मंदिर मे की सबसे पहले पूजा

ख़बर शेयर करें

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की।

Ad
Ad

आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी गांव पहुंचे। उनके गांव पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ग्रामीणों ने गांव की सड़क में धोनी व उनकी पत्नी का स्वागत किया। जिसके बाद धोनी ग्रामीणों के साथ अपने पैतृक आवास पहुंचे।
ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी साक्षी गांव पहुंचे है। उन्होंने गांव के हरज्यू मंदिर में पूजा अर्चना की। फिलहाल वह दूसरे मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे है।

ग्राम प्रधान दिनेश सिंह धोनी ने यह भी बताया कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने परिजनों के साथ 2003 में गांव आए थे। 20 साल बाद वह दोबारा गांव आए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की उनके काफी मुद्दों पर बातचीत भी हुई।