खुलासा -मंडी में पत्थरों से कुचलकर मारे गए युवक -युवती की हुई शिनाख्त
ओखलकांडा के तल्ला पोखरी की निवासी थी युवती तथा अल्मोड़ा के तल्ला खोल का रहने वाला था युवक
हलद्वानी skt. com
सुबह जैसे ही मंडी के आसपास लोग पहुंचने शुरू हुए उन्हें दो लाशें मिली जिनके चेहरे पत्थरों से कुचले हुए थे मंडी समेत पूरे हल्द्वानी में हड़कंप मच गया।
इसके बाद पुलिस ने तफ़्तीश शुरू कर दी पुलिस को इन दोनों के शिनाख्त करने में सफलता मिल गई अब पुलिस हत्या के बारे में महत्वपूर्ण सुराग का पता लग रही है तथा कुछ लोगों को हिरासत में लिया है
जानकारी के अनुसार गल्ला मंडी में मारे गए युवक और युवती की शिनाख्त हो गईं है। युवती के भाई की ऒर से कोतवाली में तहरीर दी गईं है। कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
दोनों के शव गुरुवार सुबह गल्ला मंडी से बरामद हुए थे। पत्थरों से कुचलकर बेरहमी से दोनों की हत्या की गईं है।सुबह मंडी में काम पर पहुंचे मजदूरों ने एक युवक और युवती को लहूलुहान हालत में पड़े देखा। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में ह्ड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोनों शवों को मोर्चेरी भिजवा कर पुलिस टीमें जाँच में जुट गईं। मृतक युवक की जेब से मिले पर्स में दो आईडी मिली थी जबकि युवती के पास से भी आईडी मिली। आईडी की जाँच के बाद दोनों शवों की शिनाख्त हो गईं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतका ओखलकांडा क्षेत्र निवासी लक्ष्मी पोखरिया (21) थी। वह एमबी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। वह एक मेडिकल स्टोर में काम करती थी। मृतका के भाई हम चंद्र पोखरिया की तरफ से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गईं है।
मृतक युवक शुभम टम्टा (30) अल्मोड़ा में तल्ला खोला का रहने वाला था । वह नशा मुक्ति केंद्र में काम करता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों मुखानी क्षेत्र में साथ रहते थे।
दोनों की हत्या क्यों हुई और ये गल्ला मंडी कैसे पहुंचे अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार पुलिस को हत्यारों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गईं है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस टीम उनसे पूछताछ में जुटी हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन