हलद्वानी-डबल मर्डर केस मामले में बड़ा अपडेट, नशे का आदी था मृतक युवक

ख़बर शेयर करें

 

manjunath tc nainital ssp

हल्द्वानी डबल मर्डर केस (haldwani double murder case update) मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है युवक नशे का आदि था।

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे युवा

नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मृतकों की पहचान शुभम उर्फ गोलू टम्टा निवासी अल्मोड़ा और लक्ष्मी (19) ओखलकांडा के तल्ली पोखरी की रहने वाली है। जो BSC द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है शुभम और लक्ष्मी मुखानी चौराहे के पास लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

मृतक युवक को थी नशे की लत

शुभम नशा मुक्ति केंद्र में काम करता था और उसे खुद भी नशे की लत थी। एसएसपी ने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी और सीडीआर खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही डबल मर्डर के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा