यहां पति का गला काट कर सिर लेकर थाने पहुँची पत्नी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

झूलाघाट में एक पत्नी ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए पति का सिर धड़ से अलग करने के बाद उसका कटा सिर लेकर पत्नी थाने पहुंच गई। महिला के हाथ में व्यक्ति का सिर देकर हर किसी का कलेजा मुंह को आ गया।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि झूलाघाट में थाने की तरफ हाथ में एक आदमी का कटा सिर लेकर आती महिला को देख सनसनी फैल गई। थाने पहुंचकर महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। दिल दहला देने वाली इस घटना के बारे में सुनकर हर किसी का दिल दहल गया।

इतनी बेरहमी से पति की हत्या करने वाली महिला को अपने इस कृत्य पर कोई पछतावा नहीं है।

जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता और पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव पालिका एक में रहने वाली महिला चुम्मा थापा (32) का अपने पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्मा थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद चुम्मा अपने पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

ADVERTISEMENTS