यहां नदी में अचानक मरने लगी मछलियां, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी: हल्द्वानी की गैला नदी में अचानक मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। जमरानी स्थित गौला नदी में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल मिला दिया गया, जिसके चलते नदी का पानी दूषित हो गया और सारी मछलियां मर गई। पूरा मामला जमरानी स्थित गौला नदी का है।

ADVERTISEMENTS


जहां पर देर रात कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नदी में केमिकल मिला दिया गया था, जिसके चलते नदी का पानी दूषित हो गया और बड़ी मात्रा में मछलियां भी मर गई। सुबह नदी में ग्रामीणों ने मरी मछलियां देखी तो क्षेत्र में आक्रोश फैलने लगा।


अक्रोशित क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है की इस तरह की शरारत से नदी का पानी भी दूषित होता है, साथ ही जलस्तर में भी कमी आती है। स्थानीय लोगों के कहा इसकी शिकायत पटवारी के साथ ही अन्य अधिकारियों से भी करेंगे।

ADVERTISEMENTS