दाखिल खारिज चढ़ाने के मांग रहा था इतने रुपए, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों दबोचा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार skt. com

ADVERTISEMENTS

दाखिल खारिज चढ़ाने के लिए चकबंदी कलर्क विनोद कुमार ₹2100 की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत के बाद वहां पहुंची सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखंड की टीम ने उसे ₹2100 के साथ रंगे हाथ बहुत लिया जिससे सरकार के शिकंजे में एक अन्य भ्रष्टाचारियों भी आ गया

जानकारी के अनुसार सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड की टीम ने शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (हरिद्वार) में तैनात लिपिक विनोद कुमार को ₹2,100 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, देहरादून सेक्टर में शिकायत दी थी कि उसके भाई ने अपनी बुआ से खरीदे प्लॉट के दाखिलाखारिज के बदले लिपिक विनोद कुमार रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता की ट्रैप टीम ने योजना बनाकर आरोपी को मंगलौर स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों पर भी तलाशी ली और चल–अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन ने कार्रवाई करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

सतर्कता अधिष्ठान ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पदीय कार्य के बदले रिश्वत मांगता है या आय से अधिक संपत्ति अर्जित करता है, तो उसकी सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में सहभागी बनें।

ADVERTISEMENTS