शर्मनाक: 16 वर्षीय नाबालिग से रचाई शादी, 5 महीने की गर्भवती होने पर अस्पताल में खुला 30 साल के युवक का राज…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

16 year old minor five month pregnant in karnal

एक और नाबालिग लड़की का विवाह करने का मामला सामने आया है। नाबालिग 16 साल की है और सिरसा जिले की रहने वाली है वहीं युक्क 30 साल का है और कैथल के एक गांव का है। दोनों करनाल की एक कालोनी में रह रहे

-->

करनाल : एक और नाबालिग लड़की का विवाह करने का मामला सामने आया है। नाबालिग 16 साल की है और सिरसा जिले की रहने वाली है वहीं युक्क 30 साल का है और कैथल के एक गांव का है। दोनों करनाल की एक कालोनी में रह रहे हैं। जब गर्भवती लड़की अस्पताल में चेकअप कराने आई तो मामले का पर्दाफाश हुआ। सिटी थाना पुलिस ने युक्क के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

सिरसा के एक गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की की शादी 20 जनवरी को कैथल के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी के बाद वह करनाल की एक कालोनी में रहने लगे। नाबालिग पांच महीने की गर्भवती हो गई। नाबालिग के स्कूल छोड़ने के प्रमाणपत्र के अनुसार, उसकी जन्मतिथि 09 दिसंबर 2009 है। इस हिसाब से शादी के दिन उसकी उम्र 16 वर्ष एक माह 11 दिन थी। इस आधार पर उसे नाबालिग पाया गया। वहीं युवक की जन्मतिथि स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट में 27 मई 1995 दर्ज है। इसके अनुसार शादी के दिन उसकी उम्र 30 वर्ष सात माह 24 दिन थी।