अल्मोड़ा का जवान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर जम्मू-कश्मीर में शहीद, सीएम धामी ने जताया दुख

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

 

lieutenant-bireshwar-goshwami-martyred-in-jammu-kashmir

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। अल्मोड़ा जिले का जवान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। इस खबर के बाद उनके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सीएम धामी ने भी उनके बलिदान पर दुख जताया है।

-->

अल्मोड़ा का जवान लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर में शहीद

डिफेंस सूत्रों के मुताबिक अल्मोड़ा जिले के रहने वाले लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू एयर फोर्स स्टेशन लाया जाएगा, जहां मिलिट्री और सिविल एडमिनिस्ट्रेशन के सीनियर ऑफिसर, जवान और जाने-माने लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को पूरे मिलिट्री सम्मान के साथ उनके पैतृक स्थान अल्मोड़ा भेजा जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सीएम धामी ने जताया दुख

सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा सैन्यभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, अल्मोड़ा निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान मातृभूमि की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। मां भारती की सेवा के प्रति उनका समर्पण, अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें