नवजात का शव मिलने से इस इलाके मे मची सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। रिस्पना नदी किनारे नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ADVERTISEMENTS

आज थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई की एक नवजात बच्चे का शव रिस्पना नदी के किनारे कबाड़ी बाजार अधोईवाला, थाना रायपुर जनपद देहरादून के पास पड़ा है। सूचना पर थाना रायपुर से वरिष्ठ उप निरीक्षक मय हमराह महिला उप निरीक्षक व चीता कर्मचारी गण के मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया तो  रिस्पना नदी कबाड़ी बाजार के किनारे एक पाली बैग के अंदर एक नवजात शिशु, जिनकी नाल कटी हुई है, मृत अवस्था में मिला,  जिसकी उम्र लगभग दो-तीन दिन प्रतीत हो रही है। 

आसपास लोगों से मृतक नवजात की पहचान हेतु पूछताछ की गई तो कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। मौके पर महिला उपनिरीक्षक द्वारा मृतक नवजात की पंचायतनामे की कार्रवाई की गई। घटनास्थल की फोटोग्राफी/ वीडियोग्राफी की गई। मृतक नवजात  शिशु (बालक) के शरीर को बाद पंचायतनामा कोरनेशन हॉस्पिटल भिजवाया गया। मृतक नवजात शिशु की पहचान हेतु सोशल मीडिया, पंपलेट व अन्य माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS