घर से निकला नाबालिक मोमबत्ती लेने बैग मे मिला शव

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार न्यूज़- शहर कोतवाली क्षेत्र में छह साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। बच्चा घर से मोमबत्ती लेने निकला था। 24 घंटे बाद पालीथिन के बैग में बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

ADVERTISEMENTS

प्रथम दृष्टया चुन्नी से गला दबाकर बच्चे की हत्या करने के बाद उसका शव पालीथिन के बैग में भरकर फेंका गया है। जानवरों ने बच्चे के शरीर की कई अंग भी नोच डाले हैं। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मामले की जांच करने और जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, चमगादड़ टापू बस्ती, हरिद्वार निवासी राजेश का छह साल का बेटा अजीत गत शुक्रवार को मोमबत्ती लेने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। बच्चे के स्वजन ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद शनिवार को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद से पुलिस और स्वजन बच्चे की तलाश में जुटे थे।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल –(बड़ी खबर) अब इस

यह भी पढ़ें 👉 एलबीएस कॉलेज में आयोजित

ADVERTISEMENTS