जनता शीघ्र ही भाजपा का सत्ता का नशा उतार देगी :बलूटिया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

जनता जल्दी ही भाजपा का सत्त्ता का नशा उतार देगी:दीपक

हल्द्वानी एसकेटी ब्यूरो
कॉन्ग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया ने भाजपा के सत्ता के मद में डूबे भाजपा नेताओं पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें अब जमीन पर चलने वाले लोग भी दिखाई नहीं दे रहे हैं

सत्ता के मद ने उनके आंखों पर पट्टी बांध दी है जनता शीघ्र ही उनके सत्ता के नशे को उतार कर रख देगी। उन्होंने लखीमपुर खीरी में भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र के बेटे के द्वारा किसानों पर कार चढ़ाए जाने की घोर निंदा की । जहाँ से 2 किसानों के मारे जाने की सूचना है। यहाँ उप मुख्यमंत्री का दौरा था। जिनके स्वागत में जाने के दौरान मंत्री के बेटे ने किसानों पर कार चढ़ा दी।उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा किसानों का दमन करने पर तुली है उससे यह लगता है कि अब भाजपा के दिन लदने वाले हैं ।

गौरतलब है कल किसानों की एक रैली के दौरान भाजपा के खीरी क्षेत्र के सांसद के पुत्र ने किसानों की भीड़ में गाड़ी चढ़ा दी जिससे कई किसान चोटिल हो गए थे।उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ऐसे सत्ता के मद में डूबे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए उनके ऊपर मौत जान से मारने के प्रयास का मुकदमा लगना चाहिए।

ADVERTISEMENTS