राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान सड़कों पर पसरा था कूड़ा, नगर आयुक्त ने भेजा कंपनी को नोटिस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते 23 और 24 अप्रैल को देहरादून दौरे पर थी। शहर में राष्ट्रपति के दौरे के दौरान शहर के कई हिस्सों में सड़क पर ही कूड़ा पसरा रहा। जिस पर नगर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। नगर आयुक्त ने कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनी को नोटिस भेज दिया है।

-->


राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान सड़कों पर पसरा था कूड़ा
बता दें वार्ड नंबर 47 में कूड़ा उठान के लिए मे. वाटर ग्रेस इकान सनलाइट प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया गया है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस कारण आधे शहर का कूड़ा नहीं उठा था। निगम के अधिकारियों ने मौखिक तौर पर कई बार कंपनी को कुठा उठाने के लिए कहा बावजूद इसके कोई सुधार नहीं हुआ।

नगर आयुक्त ने भेजा कंपनी को नोटिस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शहर के कई हिस्सों से गुजरीं और सड़क पर कूड़ा पसरा रहा। जिस पर नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित कंपनी को नोटिस थमा दिया है। निगम ने नोटिस में कहा कि यदि आगे भी कोई सुधार नहीं होता है तो कंपनी का ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।