अर्थी के पास पहुंचा बंदर, मालकिन की मौत पर फूट फूटकर रोया, Video देख नहीं रुकेंगे आंसू

ख़बर शेयर करें

 

monkey-emotional-video-owner-funeral-viral

monkey crying in funeral Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियोज सामने आते है जो सीधा दिल को छू जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है। जो दिखाता है कि जानवरों में भी भावनाए होती है।

वीडियो में एक ऐसा सीन कैद हुआ जिसे देखकर आप भी अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे। वायरल वीडियो कर्नाटक के चन्नपटना की बताई जा रही है। इसको देखकर आपको पता चलेगा कि प्यार सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है। अपनापन जानवर भी जताते है। एक मासूम जानवर जिस हिसाब से अपने मालिक के लिए दुख जाहिर कर रहा है, उसने हर किसी को भावुक कर दिया।

video- https://youtube.com/shorts/QcjjT3mnKEo?si=zWdQkgG4xqrCDRTY

अर्थी के पास पहुंचा बंदर, मालकिन की मौत पर फूट फूटकर रोया monkey crying in funeral

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला की अर्थी सजी हुई है। इस दौरान महिला का पालतू बंदर वहां पहुंचता है। वो सीधे महिला के चेहरे के पास आकर बैठ जाता है। बंदर करीब से महिला को निहारता है। उसे छूते हुए दुलारता भी है। वहां मौजूद जो भी ये दृश्य देखता है उसकी आंखे नम हो जाती है। लोग इस पल को कैमरे में कैद करने लग जाते हैं।

Viral Video: वीडियो देख नहीं रुकेंगे आंसू

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अर्थी पर सजी महिला बंदर की मालकिन थी। महिला की मौत की खबर सुनते ही बंद अर्थी के पास बैठ गया। वीडियो में देखकर साफ नजर आ रहा है कि वो अपने मालिक के जाने का दुख जता रहा है। ये वीडियो जो भी देख रहा है भावुक हो जा रहा है