The Kerala Story को उत्तराखंड सरकार करेगी करमुक्त, सीएम धामी भी आज देखेंगे फिल्म

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को सरकार कर मुक्त करने जा रही है। मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी फिल्म ” द केरल स्टोरी ” को करमुक्त किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS


उत्तराखंड में भी फिल्म ” द केरल स्टोरी ” को टैक्स फ्री किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इस बारे में जानकारी दी है। पत्रकारों से वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ये बात कही है।

सीएम धामी सेंट्रियो मॉल में देखेंगे The Kerala Story
इसके साथ ही मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे। फिल्म देखने से पहले सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक करेंगे।

इसके साथ ही सीएम धामी परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ करेंगे।

उत्तर प्रदेश में भी फिल्म ” द केरल स्टोरी ” होगी टैक्स फ्री
मध्य प्रदेश के बाद उत्तराखंड में भी फिल्म ” द केरल स्टोरी ” को करमुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार भी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को राज्य में ‘कर मुक्त’ करेगी। सीएम योगी ने मंगलवार को ट्वीट किया कि फिल्म द केरला स्टोरी’ को टैक्स फ्री किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS