हल्द्वानी- 2 घंटे की बारिश- छाता लेकर दौड़े अधिकारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : हल्द्वानी में सुबह 2 घंटे की मूसलाधार बरसात में शहर के पूरे सिस्टम को पानी पानी कर दिया। जगह-जगह नाले नालियां ओवरफ्लो हो गई रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी नाले में भी सिस्टम को उसकी तैयारी का आइना दिखा दिया।। कई स्थानों पर लोगों के घरों में पानी घुस गया। छाता लेकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने अपनी व्यवस्थाओं का आकलन भी किया। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब बरसात के सामने सिस्टम न फिसला हो।

ADVERTISEMENTS


इस साल के मानसून सीजन में अभी ठीक ठाक तरीके की बरसात नहीं हुई है ऐसी हालत में प्रशासन के लिए आज की बरसात सिर्फ ट्रेलर साबित हुई है अगर आगे जमकर बारिश हुई तो शहर के हालात और बदल सकते हैं। फिलहाल एक दिन पूर्व ही अपर जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम के नाले और नालियों की सफाई को लेकर अधिकारियों की बैठक ली गई थी आज की बरसात में सिस्टम को आईना जरूर दिखाया है

ADVERTISEMENTS