ब्रेकिंग- यहाँ सेना का फाइटर विमान हुआ क्रेश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पायलट का शव बरामद जांच शुरू

ADVERTISEMENTS

Rajasthan #FighterPlane Crash: राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा हो गया है। रतनगढ़ के भानुदा गांव में एक फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट की मौत हो गई है। चुरू जिले में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक फाइटर जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गए हैं। प्लेन के मलबे से पायलट का शव बरामद कर लिया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि आसमान से तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने अपनी ओर से भी आग को बुझाने की कोशिश की। प्लेन के मलबे के पास से पायलट का शव बरामद हुआ है।

ADVERTISEMENTS