‘बचपन का प्यार’ वाले सहदेव का हुवा एक्सीडेंट, सिर पर लगी गंभीर चोट

ख़बर शेयर करें

सोशल मीडिया पर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाकर पॉपुलर हुए सहदेव दिर्दो सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। उन्हें इस हादसे में काफी चोट आई है, जिसके बाद सहदेव को सुकमा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में सहदेव का इलाज चल रहा है। बता दें कि सहदेव सुकमा के रहने वाले हैं।

Ad
Ad

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम सहदेव दो पहिया वाहन पर सवार होकर अपने दोस्त के साथ शबरी नगर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में सहदेव को सिर पर गंभीर चोट आई है। इलाज के दौरान उन्हें सिर पर चार टांके लगाए गए हैं। सहदेव को देखने के लिए एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सहदेव का हालचाल जाना। कलेक्टर ने डॉक्टरों को सहदेव का ठीक से इलाज करने के निर्देश दिए। वहीं, अब सहदेव को जगदलपुर रेफर कर दिया गया है।

सहदेव के बारे में जानकारी
सुकमा के रहने वाले सहदेव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उनका एक वीडियो साल 2019 में काफी तेजी से वायरल हुआ था और इसी वजह से वह रातों-रात स्टार बन गए थे। इस वीडियो में सहदेव अपनी क्लास के अंदर ‘बचपन का प्यार’ गाना गाते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, उनकी आवाज काफी लड़खड़ा रही थी लेकिन सहदेव का वीडियो लोगों को काफी पसंद आया था, जिस वजह से हर कोई इस पर रील बना रहा था। इतना ही नहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी सहदेव के वीडियो पर रील बनाए थे।

समाचार स्रोत डेली हंट के अमर उजाला पेज से।