भवाली में घर वापसी होगी पुराने कांग्रेसियों की रावत,यशपाल की जनसभा

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

Ad
Ad

भवाली में आज पुराने कांग्रेसियों की पार्टी में वापसी हो सकती है। जिनमें प्रमुख रूप से भीमताल के ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट और भवाली नगर पालिका के वर्तमान में अध्यक्ष संजय वर्मा मुख्य रूप से शामिल है।

कांग्रेस की भवाली में दिन में 12:30 बजे होने वाली जनसभा में हरीश रावत यशपाल आर्य और संजीव आर्य की मौजूदगी मैं कुछ कांग्रेसी अपने घर वापसी कर सकते हैं जिनमें प्रमुख रूप से भीमताल ब्लॉक के प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट और भवाली नगर पालिका के अध्यक्ष संजय वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा कई दर्जनों कांग्रेसियों के भी घर वापसी की संभावनाएं जताई जा रही है। यह दोनों कद्दावर नेता यशपाल आर्य के साथ भाजपा में चले गए थे। भवाली में कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की जनसभा होनी है जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री रहे यशपाल आर्य और नैनीताल के विधायक संजीव आर्य की मौजूदगी में यह घर वापसी होगी।

इसके अलावा यह भी संभावनाएं जताई जा रही है कि भाजपा के कुछ अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि भी कांग्रेसका दामन पकड़ सकते हैं निश्चित रूप से जो कांग्रेसी यशपाल आर्य के साथ भाजपा में गए थे वह सभी अब धीरे-धीरे घर वापसी कर रहे हैं इसके अलावा भाजपा के भी कुछ लोग कांग्रेस में आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार पुराने कांग्रेसियों के आने से कांग्रेस मैं जो ठहराब आया था वह एक बार फिर लहर बन सकती है।

संजीव आर्य के विधानसभा क्षेत्र में हो रही है जनसभा के लिए कांग्रेस की ओर से लगातार तैयारियां चल रही है। संजीव जनसभा को अपने लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है हैं की जो भी लोग कांग्रेसी पृष्ठभूमि है वह दोबारा उनके साथ कांग्रेस में वापसी करें