पीएसपी हॉस्पिटल प्रबंधन ने मृतक प्रसूता के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

प्रसूता के उपचार सहित सभी रिकार्ड्स के साथ जांच में सहयोग की बात कही।

ADVERTISEMENTS

यूरोलॉजी एवम सांस की दिक्कत आने से आईसीयू में उपचार के दौरान प्रसूता को बेहतर इलाज दिया

हलद्वानी एसकेटी डॉटकॉम

हलद्वानी के गौलापार निवासी प्रसूता  के उपचार के दौरान नि*ध*न होने के उपरांत परिजनों के द्वारा अस्पताल परिसर में हंगामा किया। पुलिस द्वारा इस संबंध में कार्यवाही का आश्वासन देकर परिजनों की समझाया। अस्पताल प्रबंधन ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी कर इस घटना पर संवेदना व्यक्त की।   प्रेस विज्ञप्ति में परिजनों  के दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ है।   अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि प्रसव के बाद जच्चा एवम बच्चा दोनों ठीक थे। लेकिन इसके बाद प्रसूता को पेशाब करने एवम सांस की दिक्कत की शिकायत  के तत्काल उन्हें आवश्यक इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती किया गया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रसूता के भर्ती होने से  डिलीवरी एवम उसके  बाद तक की सभी रिपोर्ट्स उनके पास है। वह हर तरह के जांच  में सहयोग के लिए वह हमेशा तैयार है। #psphospital  #condolences  #treatment

ADVERTISEMENTS