घर बार छोड़ जिसके साथ रचाया था प्रेम विवाह वही छोड़ बेटे को लेकर हुई किसी और के साथ फरार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

आजकल आये दिन महिलाओ के भाग जाने की खबर आ रही है ऐसी एक खबर लाल कुआं क्षेत्र से आ रही है शहर में भोजन के ठेले में काम करने वाले व्यवसाई सोनू सिंह सतियाल अपनी बीवी वह एक बेटे के साथ जवाहर नगर, नगला में रहकर खुशी से गुजर बसर कर रहा था। लेकिन कल जब वह ठेला बंद करने के बाद घर पहुंचा तो घर की हालत देख भोंचक्का रह गया, घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था और उसकी पत्नी चंपा देवी उम्र 30 साल वह बेटा घर से गायब थे।

ADVERTISEMENTS

जब उसने पता करने की कोशिश करी कि उसकी बीवी वह बच्चा कहां है तो उसको पता चला की दोपहर के समय एक युवक कार में आया और उसकी बीवी अपने बच्चे सहित उस युवक के साथ कार में बैठकर चली गई। सोनू का कहना है कि वह युवक उसकी पत्नी के गांव, बागेश्वर का ही रहने वाला है।

सोनू का कहना है कि उसने चंपा के साथ प्रेम विवाह किया था जिससे उनको एक पुत्र है, उनके प्रेम विवाह करने से नाराज उसके माता-पिता ने उसे घर से बेदखल घोषित कर रखा है, उसके बाद भी वह चंपा के साथ खुशी खुशी घर बसर कर रहा था, घर में भी उसके रिश्ते अपनी पत्नी के साथ अच्छे चल रहे थे किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं था, उसके इस कदम उठाने के वजह से वह अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। उसका कहना है कि जिस लड़की की वजह से उसके मां-बाप ने उसे घर से नीकाला, अपनी संपत्ति से बेदखल किया आज वह लड़की भी उसे बीच मझधार में छोड़ चली गई है।

ADVERTISEMENTS