kisan गन्ना विकास समिति के कार्यालय में किसानों ने जड़ा ताला, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें

नाराज किसानों ने लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति की तालीबंदी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने पर्चियो में धांधलि का आरोप लगाया।

Ad
Ad

मंगलवार को किसानों ने प्रदर्शन कर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पर्ची में धांधली और जल्दी ही गन्ने का मूल्य घोषित नहीं हुआ तो किसान सड़क पर उतरने पर मजबूर होंगे ।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी किसानों के साथ लिब्बरहेड़ी गन्ना विकास समिति पहुंचे और समिति की तालेबंदी कर दी।

संजय चौधरी ने कहा कि पर्चियां में धांधली की जा रही है। पैसे आने के बावजूद भी किसानों को नहीं दिया जा रहा है और ना गन्ने का मूल्य घोषित किया जा रहा है

संजय चौधरी ने कहा अगर जल्दी ही किसानों की समस्या दूर नहीं हुई तो हजारों की संख्या में किसान धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।