पति बेटी को छोड़ कर माँ प्रेमी साथ फरार बेटी ने उठाया ये कदम

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड – ऐसी ऐसी घटनाएं अक्सर अक्सर सामने आ रही है ऐसी एक घटना रुड़की क्षेत्र से आ रही है

ADVERTISEMENTS

एक महिला अपने पति बेटी को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला की नाबालिग बेटी इसको बर्दाश्त नहीं कर पाई। उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतका बच्ची के पिता ने मामले में कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बेटी की मौत के लिए अपनी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली रुड़की के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने पत्नी को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। उल्टा वह घर छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।

उसकी एक 14 साल की बेटी है। मां के प्रेमी के साथ चले जाने से उसकी बेटी इतनी ज्यादा दुखी हुई कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। उपचार के लिए उसे अस्पताल भी ले जाया गया था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

बेटी का अंतिम संस्कार उसने कर दिया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी के कारण ही हुई है। उन्होंने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया है। पीड़ित ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पड़ताल शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS