दुल्हन के साथ ससुराल गया दूल्हा, चोरों ने दहेज पर किया हाथ साफ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

-->

चोरों ने घर मे डाका डाल कर दहेज के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोने चांदी के आभूषणों के साथ महंगी रोलो ओर रोटेक घड़ियों के अलावा उपहार में मिले सामान को समेट कर ले गए।

जानकारी के अनुसार पंतनगर की इच्छा कालोनी निवासी गोपाल सिंह पुत्र राम सिंह हल्द्वानी के नैनीताल रोड के नैनी बिहार में रहते हैं बीती 5 फरवरी को उनकी शादी हुई थी उसके बाद गौलापार स्थित उनकी ससुराल में पूजा का कार्यक्रम था जिसमें वह अपनी पत्नी समेत शिरकत करने गए थे उनको जब वह वापस आएंगे तो घर में ताले टूटे हुए सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था यह सब नज़ारा देख उनके पाव की जमीन खिसक गई।

उन्होंने इस सारे घटनाक्रम की सूचना ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पुलिस चौकी को दी पुलिस मौके पर पहुंची उनमें घटना के बारे में जानकारी ली लेकिन रिपोर्ट लिखने में आनाकानी की जिसके बाद कोतवाली में मामला पहुंचा। पीड़ित एक प्रतिष्ठित अखबार में विज्ञापन विभाग में महाप्रबंधक के पद पर तैनात है इसलिए कोतवाली हल्द्वानी के हस्तक्षेप बाद ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी ने मामले को दर्ज किया