उत्तराखंड के “खूनी” गांव का बदला नाम! सरकार ने जारी किया आदेश.. पढ़े पूरी खबर…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में स्थित ‘खूनी’ गांव का नाम अब बदल गया है। स्थानीय लोगों ने गांव का नाम बदले की मांग सरकार से उठाई थी। जिसके बाद धामी सरकार के नए आदेश के बाद अब इस गांव को “देवीग्राम” के नाम से जाना जाएगा।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड सरकार ने आदेश जारी कर कहा कि जनभावनाओं के दृष्टिगत जिला पिथौरागढ़ की तहसील थिरागढ़ में अवस्थित ग्राम “खूनी” का नाम परिवर्तित कर “देवीग्राम” किया जाना आवश्यक है।

यह देखिए आदेश..

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस गांव का नाम बदलने की मांग गांव वाले कई सालों से कर रहे थे। स्थानीय लोगों, युवाओं और समस्त ग्रामवासियों ने भारत सरकार, विशेष रूप से गृह मंत्रालय, राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS