पड़ोसी युवती संग मोमोज खाने गई थी किशोरी, रात में अस्पताल में भर्ती, फिर मौत; परिजन बोले-हैवानियत के हत्या
ADVERTISEMENTS
मुरादाबाद के कटघर इलाके में रहने वाली किशोरी की मौत के बाद परिजन भड़क गए। उन्होंने दुष्कर्म के बाद किशोरी की पिटाई किए जाने से मौत होने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा किया।
ADVERTISEMENTS
एसपी सिटी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। कटघर क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे मोहल्ले में ही रहने युवती उसकी बेटी को मोमोज खिलाने के बहाने घर से बाहर ले गई थी। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे सूचना मिली कि किशोरी अस्पताल में भर्ती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


