#Caisinoकैसिनो संस्कृति के ध्वज वाहकों के चेहरो से नकाब उतराने का दम पुलिस की लाठी.. video

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी विधायक सुमित ने पुलिस पर बोल हमला कौन है राक्षस और कौन तोता ,किसकी जान के पड़े लाले

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी skt. com

नैनीताल की तलहटी की सुरम्य वादियो में नेपाली संस्कृति को आत्मसात करवाने वाले चेहरे अभी भी पर्देके पीछे हैं इन चेहरों को पब्लिक के सामने सार्वजनिक करने की मांग को लेकर हल्द्वानी के विधायक सुमित प्रदेश ने पुलिस के एएसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पुलिस जानबूझकर इस मामले को लटकाना चाहती है ताकि समय के साथ यह मामला ठंड पड़ जाए लेकिन वह देवभूमि की संस्कृति को इस तरह से विकृत करने की साजिश को सफल नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि यह पुलिस का काम है कि वह इस आयोजन के सूत्रधारों को जनता के सामने लाएं ताकि लोगों को पता चल सके कि आखिर देवभूमि में इस परंपरा को बढ़ाने वाले कौन लोग हैं

उन्होंने एसपी को बधाई देते हुए कहा कि इस पूरी मामले में छापामारी करने के लिए वह पुलिस को बधाई देते हैं इसके अलावा पुलिस के द्वारा नशे और अन्य घटनाओं को खुलासा करने पर भी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं लेकिन हफ्ते से अधिक गुजर जाने के बाद भी पुलिस अभी इन लोगों का खुलासा नहीं कर पाई है

जबकि हल्द्वानी की सभी जनता जानती है कि वह कौन लोग हैं लेकिन पुलिस इस मामले पर अनजान बनी हुई है वह फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया साइट की मदद को लेकर इस मामले का खुलासा कर सकती है वही जब एएसपी ने विधायक सुमित हृदयेश से इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी उन्हें उपलब्ध कराने को कहा तो इस पर सुमित हृदेश देश ने कहा कि आप होटल के लीज देने और होटल स्वामी के बीज हुए करार के कागजों से ही इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं

इसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं हो रही है तो इसका मतलब यह है कि पुलिस सत्ता पक्ष की भारी दबाव में है उन्होंने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से उन्होंने निष्पक्ष होकर इस होटल में छापामारी की वहीं अब उन पर इतना दबाव है कि वह निष्पक्षता को छोड़कर सत्ता पक्ष की इच्छा के अनुसार कार्य करें ।

लेकिन जनता इस पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं कि आखिर कितना बड़ा दबाव है कि ऋषिकेश में अंकित भंडारी के केस को विधानसभा में उठाने के बाद अभी भी संसदीय कार्य मंत्री उनका जवाब नहीं दे पाए हैं वीआईपी के नाम पर कमरों को वीआईपी बता दिया गया तथा बुलडोजर से उसे कमरे के साक्षय को मिटाने के लिए किसी आर्डर हुए इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई ।

इस तरह से यह मामला भी अब सुर्खियों में आता जा रहा है जब तक पुलिस इस मामले का पता से नहीं करती है हल्द्वानी की जनता ट्रैक्टर की से पुलिस की ओर देखती रहेगी तथा उनसे सवाल पूछने में भी पीछे नहीं रहेगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट जीवन सिंह कार्की राधा आर्य शोभा बिष्ट जगमोहन सिंह चीलवाल मुकुल बलुटिया राजेंद्र जीना समेत कई कांग्रेसी मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS