जिस मैदान में की आर्मी भर्ती की तैयारी, वहीं लगाई फांसी

ख़बर शेयर करें


हरियाणा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक आर्मी भर्ती न होने से परेशान था।

Ad
Ad


एनडीवी हिंदी डिजिटल पर प्रकाशित एक खबर के अनुसार हरियाणा के भिवानी के मुंधल इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने आत्महत्या के लिए उसी मैदान को चुना जहां वो आर्मी भर्ती के लिए तैयारी किया करता था।


बताया जा रहा है कि युवक ने एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने शव देखने के बाद परिजनों और पुलिस को जानकारी दी।


युवक ने सेना के तीन भर्ती अभियानों में हिस्सा लिया था और लिखित, फिजिकल और मेडिकल एग्जाम को क्वालीफाई किया था, लेकिन आखिरी कटऑफ में उन्हें स्थान नहीं मिला था। इसके बाद से ही वो परेशान था। उसकी आयु भी अधिक हो गई थी।


कोविड काल से बंद हुई आर्मी भर्ती भी अभी तक सरकार ने शुरु नहीं की है। पिछले तीन सालों से आर्मी में भर्ती नहीं निकली है। ऐसे में युवाओं की उम्र निर्धारित सीमा से ऊपर हो जा रही है।