पुलिस के हत्थे चढ़ा मुन्ना भाई, SSC के एग्जाम में अपनी जगह दूसरे को भेजा था पेपर देने

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


देहरादून पुलिस ने अपनी जगह परीक्षा में किसी और को भेजने वाले मुन्ना भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एसएससी की एमटीएस की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को भेजने वाले अभियुक्त को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले आठ महीने से फरार चल रहा था।

ADVERTISEMENTS


15 जून को अकेडमी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज् इन्स्टीट्यूट निकट नन्दा की चौकी प्रेमनगर देहरादून में एसएसी की एसटीएस द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए प्रवेश द्वार पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान उम्मीदवार अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा निवासी कोली पाड़ा, थाना मासलपुर जिला करौली, राजस्थान के स्थान पर अभियुक्त विवेक कुमार मण्डल पुत्र स्व प्रकाश प्रसाद निवासी-ग्राम भवानी विगहा पो अपसढ़ बिहार को पकड़ा था।

एडिटिंग कर एडमिट कार्ड पर बदल दी थी फोटो
बता दें एडिटिंग करके एडमिट कार्ड पर अशोक मीणा की जगह बिहार के विवेक कुमार मण्डल की फोटो लगाई थी। जब विवेक कुमार परीक्षा देने से पहले चेंकिग के लिए पहुंचा तो वहां पकड़ा गया। जिसके बाद प्रेमनगर में अशोक मीणा के खिलाफ 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। तब से अभियुक्त अशोक मीणा पुत्र सुगन लाल मीणा फरार चल रहा था।

जयपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर आवश्यक निर्देश दिए। जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इलेक्ट्रानिक संर्विलांस की मदद से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना से आरोपी को जयपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS