भारी वाहनों के लालकुआं बाजार में दोपहर के समय प्रवेश पर नो एंट्री की मांग ने पकड़ा जोर, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। कार को टक्कर मारने वाला 18 टायरा ट्रक का चालक टक्कर लगने के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया, उक्त ट्रक के टायरों की हालत इतनी दयनीय है कि सड़क में चलने के लिए उक्त ट्रक को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। वाहन के बीच के टायर पूरी तरह खोखले हैं, जो कि गंभीर सड़क दुर्घटना को दावत दे रहे हैं, जबकि ट्रक पूरी तरह ओवरलोड है, तथा स्टोन क्रेशर से रेता लेकर बरेली की ओर को जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

video- https://youtu.be/Eel0OKeSUNM?si=5X_7M-658FeJMq9y

लालकुआं बाजार से निकलते हुए इस तरह का भारी वाहन कोई बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकता है, ऐसे वाहनों पर नियंत्रण लगाने के साथ-साथ इनकी पूरी तरह परिवहन विभाग से जांच होनी आवश्यक है। साथ ही दोपहर के समय लालकुआं बाजार से इस तरह के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए, ऐसी आवाज लालकुआं क्षेत्र से तेजी के साथ उठने लगी है, जिसमें क्षेत्रवासी दिन के समय इस प्रकार के भारी वाहनों पर नो एंट्री लगाने की तेजी से मांग कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी से लालकुआं रेलवे स्टेशन में बेटे को ट्रेन में बिठाकर वापस लौट रहे परिवार की कार की यहां वन विकास निगम डिपो संख्या चार के सामने 18 टायरा ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें मां और बेटी को गंभीर चोट आई है। जबकि कार चला रहे पिता मामूली रूप से जख्मी हो गए।

ADVERTISEMENTS