बाजपुर में टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, एक नाबालिग की मौत
ADVERTISEMENTS
उधमसिंह नगर के बाजपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। केलाखेड़ा हाईवे 74 पर स्थित टायर पंचर की दुकान में टायर फटने से एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया।
टायर फटने से नाबालिग की मौत
मामला सोमवार सुबह का बताया जा रहा है। हादसे के दौरान फारुख (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। फारुख की हालत बिगड़ता देख उसके परिजन उसे केलाखेड़ा के एक निजी क्लिनिक ले गए।
जिसके बाद फारुख को इलाज के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


