कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव, लगाए लापरवाही का आरोप

ख़बर शेयर करें

सोमवार को महानगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष उर्मिला थापा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने नगर निगम का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन कांग्रेस जनों ने नगर निगम में बढ़ती जा रही अनियमितताओं के खिलाफ किया।

Ad
Ad

कांग्रेस ने किया नगर निगम का घेराव
महानगर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष उर्मिला थापा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अनियमितताओं के खिलाफ नगर निगम का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान उर्मिला थापा का कहना है कि साईं मंदिर के बगल में नगर निगम द्वारा किसी व्यक्ति को दुकान आवंटित की जाती है।

ऐसे में क्या आवंटन से पहले उस व्यक्ति का सत्यापन नहीं कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के परिवार के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में इस व्यक्ति को निगम द्वारा दुकान और पीछे एक कमरा आवंटित किया गया है। जिसका कांग्रेस जन घोर विरोध करते हैं

नगर निगम को को पार्षदों के सम्मान से नहीं कोई लेना देना
उर्मिला थापा का कहना है कि इस व्यक्ति ने नरेंद्र नौडियाल नाम के व्यक्ति के साथ बदतमीजी की। नगर निगम को इस बारे में बताने पर भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिससे पता चलता है कि नगर निगम को पार्षदों के सम्मान से कोई लेना देना नहीं है।

नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप
पार्षद उर्मिला का कहना है कि मेरे द्वारा नगर निगम की जमीनों के खसरा नंबर प्रार्थना पत्रों में दिए गए हैं उनकी जांच अभी तक क्यों नहीं हो पाई है। अगर जांच कराई गई है तो जांच से मुझे क्यों नहीं अवगत कराया गया।

इसके साथ ही उन्होंने कहा क्या नगर निगम की लापरवाही से नाले खाले बंद किए जा रहे हैं। तो वहीं क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों की समस्या बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम इसी प्रकार की अनियमितताएं बरतेगा। तो उन्हें बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।