हल्द्वानी-आखिर क्यों नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के होटल में भारी फोर्स के साथ पहुंची पुलिस देखें वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान से ठीक एक दिन पहले देर रात शहर में पुलिस का व्यापक चेकिंग अभियान चला। इस दौरान पुलिस टीम ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के स्वामित्व वाले होटल रिया पैलेस और बैंक्वेट हॉल में गहन तलाशी ली।अभियान में सीओ रामनगर, कोतवाल

ADVERTISEMENTS

videolink- https://youtube.com/shorts/b7mNXCD7qno?si=Z23fJLn5ihCQp7UD

हल्द्वानी,थाना प्रभारी काठगोदाम, टीपी नगर चौकी प्रभारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।चेकिंग को लेकर पूछे जाने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई 15 अगस्त के मद्देनज़र रूटीन चेकिंग अभियान का हिस्सा है। हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के दृष्टिगत इस प्रकार की तलाशी अभियान चलाया जाता है, और इसी क्रम में बुधवार रात की कार्रवाई भी की गई।

ADVERTISEMENTS