लालकुआं में सनसनी: इंडियन ऑयल डिपो के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। इंडियन ऑयल डिपो के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही लालकुआं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, नरूला स्टोन क्रेशर की ओर जाने वाले मार्ग पर यह शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जाएगी ताकि घटना की पूरी जानकारी मिल सके।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS