पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बोरे में मिली सेक्सवर्कर सोनम के हत्याआरोपी 2 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य की धर्मनगरी हरिद्वार जिले में हत्या को लेकर खबरें सामने आती जा रही है एक और हत्या को लेकर खबर हरिद्वार जिले से सामने आ रही है बता दे कि यहां के सिडकुल क्षेत्र में गत दिवस पूर्व एक महिला की लाश बोरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी मच गई थी जिसके बाद पुलिस हत्यारों की जांच में जुट गई बता दें कि जांच में पता चला कि पुलिस को जिस महिला की लाश मिली थी उसका नाम सोनम था।

ADVERTISEMENTS

वह लंबे समय से अनैतिक कार्यों मेंं लिप्त थी। सोनम हत्याकाँड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आज एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने सोनम हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की पहली रात सोनम को चुन्नी लाल उर्फ रिंकू और राहुल शर्मा निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश को अपने कमरे पर ले गए थे। उसी दौरान चुन्नीलाल और राहुल के पैसे गुम हो गए और उन्होंने सोनम पर चोरी का आरोप लगाया। सोनम ने इससे इंकार किया और ब्लैकमेल करते हुए कहा कि वह शोर मचा कर सबको असलियत बता देगी।ऐसे में चुन्नी लाल और राहुल को डर लग गया। ऐसे में गुस्से में आकर राहुल और चुन्नीलाल ने मिलकर सोनम की चुन्नी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद रात में एक बोरे में उसका शव डालकर नाले में फेंक दिया। आज पुलिस ने खुलासा कर दो हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ADVERTISEMENTS