5 साल से अलग रह रहा था ऑटो ड्राइवर, बेटी से मिलने घर पहुंचा तो पत्नी ने कर बैठी कांड… मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे!
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में एक महिला ने मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर अपने पूर्व पति पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने एक खौफनाक रूप ले लिया. पति-पत्नी के रिश्ते टूटने के कई साल बीत जाने के बाद जब एक शख्स अपनी ही जिगर के टुकड़े यानी अपनी बेटी से मिलने अपनी पूर्व पत्नी के घर पहुंच गया. यह बात उसकी पत्नी को पसंद नहीं आई और पूर्व पति को देखते ही गुस्से से आग बबूला हो गई. वह रसोई में इस्तेमाल होने वाले बेलन और तवा उठा लाई और पूर्व पति के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई हैरान है कि आखिर मामूली सी बात पर कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है.
आखिर था क्या विवाद का कारण?
पुलिस के मुताबिक, मृतक आशीष सोनी एक ऑटो-रिक्शा चालक था, जो आशियाना इलाके का रहने वाला था. वह पिछले करीब पांच सालों से अपनी पूर्व पत्नी तपस्या उर्फ प्रीति से अलग रह रहा था. गुरुवार को आशीष अपनी बेटी से मिलने जानकीपुरम के कौशल्या गार्डन इलाके में स्थित तपस्या के घर गया था. घर पहुंचते ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बेकाबू हुई तपस्या ने आपा खो दिया और घर में रखा रोटियों वाला तवा तथा बेलन उठाकर आशीष के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इस अचानक हुए हमले से आशीष बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं.
अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस हिरासत में पूर्व पत्नी
घायल आशीष को तुरंत जानकीपुरम के एक स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) रेफर कर दिया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला तपस्या सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
परिवार ने लगाए साजिश के आरोप
इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक आशीष की मां ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए. पुलिस का कहना है कि दोनों का तलाक हो चुका था, लेकिन आशीष की मां ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है. मां का आरोप है कि उनके बेटे की मौत कोई आम झगड़े का नतीजा नहीं है, बल्कि यह पूर्व पत्नी और उसके साथियों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी. मृतक की मां का यह भी कहना है कि अभी तक आशीष और तपस्या का तलाक नहीं हुआ था. तपस्या साजिश के तहत आशीष से अलग रह रही थी, फिर भी उसे पूर्व पति कहती थी. यदि तलाक हुआ है तो इससे जुड़े दस्तावेज मांगे जाएं.
हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
मृतक के परिजनों का आरोप है कि तपस्या ने झूठे आरोप लगाकर आशीष को जेल भी भिजवाया था. 2 महीने तक उसका ऑटो बंद करा दिया था जिसके कारण आशीष को 60,000 रुपये का कर्ज लेना पड़ा. पत्नी तपस्या ने 5-7 लोगों को भेजकर आशीष के घर हंगामा भी कराया था. पत्नी की इन हरकतों से तंग आकर आशीष मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था. परिजनों का आरोप है कि तपस्या सोशल मीडिया पर 4-5 फर्जी खातों से एक्टिव है. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है और घटनास्थल से सबूत जुटा रही है. परिवार की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


