नाले के पीड़ितों के लिए देवदूत बने राज्य मंत्री हरीश पांडेय

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

प्रभावितों को अस्थाई और स्थायी समाधान का दिया आश्वासन

पीड़ितों के घरों से लेकर नाले के उद्गम स्थल तक अधिकारियों संग लगाई दौड़

जनप्रतिनिधियो एवम अधिकारियों की बैठक कर सुझावों पर एक्शन लेने की कही बात

हलद्वानी skt. com

हल्द्वानी का दमुवाढूंगा क्षेत्र विशेष कर वार्ड नंबर 36 नाले से प्रभावित रहता आया है जंगल में भारी बारिश होने के बाद नालों का रूख आबादी की तरफ हो जाता है ।जिससे उनके घरों में पानी भर जाता है और बच्चों को स्कूल तथा बीमारों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होगा सामना करना पड़ता है ।

इन सभी दिक्कतों की सूचना के बाद राज्य मंत्री सलाहकार सिंचाई विभाग हरिश्चंद्र पांडे इन प्रभावितों के लिए देवदूत बनकर उभरे । उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तथा अन्य अभियंताओं के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और लोगों की एक बैठक कैनल रोड में आयोजित की ।

जिसमें स्थानीय पार्षदों के अलावा पूर्व मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला की भी मौजूदगी रही इस दौरान वार्ड नंबर 36 के निर्वाचित तथा सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद भी रहे।

करीब 2 घंटे की लंबी मैराथन बैठक के बाद राज्य मंत्री हरीश पांडे प्रभावितों के घर में गए और उन्होंने नाले के लोगों के बीच आने वाली जगह को भी देखा तथा उसके बाद अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद वह नाले के उद्गम स्थल भदूनी तक दौरा किया जहां अधिकारियों से विचारविमर्श पर इसके तुरंत अस्थाई और भविष्य में स्थाई हल निकालने को कहा ।

उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी भी कीमत में उनके जान माल की सुरक्षा की जाएगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक लोकप्रिय सरकार काम कर रही है जो कि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कतों में नहीं देख सकती है।

बैठक के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे इस दौरान इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे रिटायर्ड कैप्टन प्रकाश पांडे ने अपने क्षेत्र की इस बड़ी समस्या को मंत्री महोदय के सामने रखा।

पार्षद प्रतिनिधि नवीन पांडे ,पार्षद तनुजा जोशी मनोनीत पार्षद हरीश जोशी मनोनीत पार्षद पन राम की मौजूदगी में क्षेत्रीय लोगों ने चिंतन मंथन कर इस समस्या को हमेशा के लिए दूर करने का अनुरोध किया ।

इसके बाद राज्य मंत्री हरीश पांडे ने अधिकारियों को इस संबंध में वृहद निरीक्षण कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए इस दौरान सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह रावत समेत कई सहायक और कनिष्ठ अभियंता मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS