नैनीताल जिला अस्पताल परिसर के बाहर मिला नवजात का भ्रूण

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल जिला अस्पताल परिसर के बाहर सड़क किनारे सफाई के दौरान सफाई कर्मियों को नवजात का भ्रूण मिला। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। प्रबंधन ने जांच शुरू कर पुलिस को भी खबर दी।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है। भ्रूण मिलने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि नवजात की उपचार के दौरान मौत हुई थी।भ्रूण अस्पताल परिसर के बाहर कैसे पहुंचा और इसके पीछे क्या कारण थे, इसकी जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है।
पीएमएस डॉ. द्रोपदी गारब्याल ने बताया कि बीते एक साल में गर्भावस्था की जांच और उपचार के लिए अस्पताल पहुंची नाबालिगों और महिलाओं के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की स्थिति साफ होगी।

ADVERTISEMENTS