दांत तोड़े…गुप्तांग में डाला लकड़ी का टुकड़ा, घटनास्थल पर चारों ओर खून ही खून…12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

teeth smashed piece of wood inserted into genitals scene of the crime awash in
दिल्ली के पालम में एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों…

हजारीबाग से हैवानियत सामने आई है जहां कुछ दरिंदों ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग से हैवानियत सामने आई है जहां कुछ दरिंदों ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने बच्ची की हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे
मामला जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव का है। बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक लापता हो गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पूरी रात परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अगले दिन ग्रामीणों ने स्कूल के पीछे एक बांस के पेड़ के नीचे बच्ची का शव देखा। बच्ची के शव को देखते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची के पूरे शरीर पर चोट के गहरे निशान थे और उसके दांत टूटे थे। उसके गुप्तांग में लकड़ी का टुकड़ा डला हुआ था। घटनास्थल पर चारों ओर खून के धब्बे बिखरे पड़े थे। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और पहचान उजागर होने के डर से उसकी नृशंस हत्या कर दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS