हल्द्वानी-होटल में पूर्व फौजी के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत, पूरे इलाके में फैली सनसनी

ख़बर शेयर करें

former soldier s son dies in a hotel under suspicious circumstances
दिल्ली के पालम में एक आवासीय इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों…

हल्द्वानीः जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बनभूलपुरा के होटल में पूर्व फौजी के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथमदृष्टया मामला…

हल्द्वानीः जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बनभूलपुरा के होटल में पूर्व फौजी के बेटे की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रथमदृष्टया मामला हार्ट अटैक का हो सकता है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई है। जहां स्थित एक होटल में निवासी भीमताल के उड़वा हैड़ाखान संतोष सिंह सम्मल (42 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह ठहरा था। इस दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, चिकित्सकों ने संतोष सिंह को मृत घोषित कर दिया।  

बताया गया कि वह कुछ दिन पहले राजस्थान के अजमेर में घूमने गए हुए थे। मंगलवार देर रात हल्द्वानी पहुंचे थे। तभी अंधेरा होने के कारण उन्होंने यहां एक होटल में कमरा लिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। प्रथमदृष्टया मामला हार्ट अटैक का हो सकता है। बताया कि मृतक के पिता आर्मी से रिटायर थे। संतोष सिंह खेतीबाड़ी का काम करते थे। वह अपने पीछे तीन बच्चों को रोते-बिलखते छोड़ गए है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।