किशोरी हुई दो माह की गर्भवती…मामला जान रह जाएंगे दंग

ख़बर शेयर करें
a teenage girl was raped and became two months pregnant

शहर की एक कॉलोनी में युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया, इससे पीड़िता 2 माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मां ने थाना यमुनानगर

यमुनानगर: शहर की एक कॉलोनी में युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया, इससे पीड़िता 2 माह की गर्भवती हो गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। मां ने थाना यमुनानगर सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पति की मौत हो चुकी है, वह 15 वर्षीय बेटी व परिवार के साथ किराए के मकान में रहती है।

 वहीं कॉलोनी के ही अमन ने बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। जब वह काम के लिए बाहर जाती तो आरोपी घर आ जाता। जहां आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म किया। जब बेटी के पेट में दर्द हुआ तो वह उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड करवाया तो वह दो माह की गर्भवती निकली। बेटी से पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया।