हैवान बना सेना का जवान: खड़ी ट्रेन में महिला से किया दुष्कर्म, चीख-पुकार सुनकर रेलवे स्टेशन पर इकट्ठा हुए लोग; फिर…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

army soldier turns monster rapes woman in stationary train cries gather at rai

झारखंड की राजधानी रांची में ड्यूटी के दौरान 22 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में ड्यूटी के दौरान 22 वर्षीय एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जवान ने खड़ी ट्रेन में महिला से किया दुष्कर्म
अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर हुई, जब महिला रांची जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय जवान महिला को ट्रेन के एक खाली डिब्बे में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सेना का यह जवान रक्षा रसद ले जा रही एक ट्रेन की सुरक्षा में तैनात था। बताया जा रहा है कि अपराध के समय वह नशे की हालत में था।”न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी 
अधिकारी के मुताबिक आरोपी जवान उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सराहा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और पंजाब के पटियाला में 42 मीडियम रेजिमेंट में तैनात था। उन्होंने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए और शोर मचाया, जिसके बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी बताया कि जवान ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया और इस दौरान उसे कुछ चोटें भी आईं। पुलिस ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS