अचानक गंग नहर में युवक ने लगाई छलांग, मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवक की गंगनहर में काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

ADVERTISEMENTS


पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने गंगनहर पुल से गंगनहर में छलांग लगा दी है। युवक को बचाने के लिए कई अन्य लोगों ने भी गंगनहर में छलांग लगाई, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया।


इसके बाद पुलिस व गोताखोरों ने गंगनहर में युवक की घंटों तक तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रफत अली ने बताया कि युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के पास भी कुछ नहीं मिला है। युवक की पहचान होने पर परिजनों को सूचित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS