South Africa vs India Playing-11: भारत-साउथ अफ्रीका का दूसरा टी20 मुकाबला आज, जानिए फ्री में कहां देखे मैच

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

South Africa vs India Playing-11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। पहला टी 20 भारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश इतनी तेज़ थी की मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका।

ADVERTISEMENTS

आज दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी20 गकेबरहा में होने जा रहा है। टी20 सीरीज के बाद वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज से भारत का साउथ अफ्रीका दौरा खत्म होगा। सूर्य कुमार की कप्तानी में युवा टीम कैसे प्रदर्शन करेगी ये देखने वाला होगा।

भारत का साउथ अफ्रीका में हैं काफी अच्छा प्रदर्शन
भारत का साउथ अफ्रीका में काफी अच्छा प्रदर्शन है। साउथ अफ्रीका में भारत ने टोटल सात टी 20 मुकाबले खेले है। जिसमें से भारत को पांच मैचों में जीत हासिल हुई है। दो मुकाबलों में नतीजा नहीं निकला था।

तो वहीं ओवरआल देखा जाएं तो दोनों ही टीमों के बीच 24 टी20 मुकाबले हुए है। जिसमें से भारतीय टीम ने 13 और सोह अफ्रीका की टीम ने 10 मुकाबले जीते है। एक मैच में कोई रिजल्ट नहीं निकला।

South Africa vs India दूसरा टी20 मैच कब और कहां देखे?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी 20 गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमों के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला 12 दिसंबर को भारत के समय अनुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू किया जाएगा। तो वहीं टॉस रात आठ बजे होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे टी 20 सीरीज के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। जहां आप मैच का आनंद अलग अलग भाषाओं में ले सकते है। तो वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर आप फ्री में मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

South Africa vs India का मैच फ्री में फ़ोन पर कैसे देखे
इसके अलावा दोनों टीमों के बीच हो रहे मैच आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर भी देख सकते हैं। मोबाइल में लाइव मैच का मजा आप फ्री में ले सकते हैं।

दोनों ही टीमों की संभावित प्लेइंग 11
Team India: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल/ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

South Africa: एडेन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स/हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, केशव महाराज, मार्को यानसेन/एंडिले फेहलुकवायो, नंद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएट्जी, तबरेज शम्सी।

ADVERTISEMENTS