Sourav Joshi Net Worth: एक दिन में लाखों कमाते हैं यूट्यूबर सौरव जोशी, जानिए उत्तराखंड के व्लॉगर की नेट वर्थ

देश के जाने माने यूट्यूबर्स की लिस्ट में सौरव जोशी (Sourav Joshi) का भी नाम शामिल है। व्लॉगर आज किसी की पहचान के मोहताज नहीं हैं। उत्तराखंड के रहने वाले सौरव जोशी देश के सबसे बड़े व्लॉगर है। अपने वलॉग्स के जरिए ही उन्होंने यूट्यूब (Youtuber Sourav Joshi ) पर अपना सिक्का जमाया। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल अक्सर रहता है कि सौरव जोशी व्लॉग्स के जरिए महीने का कितना कमाते है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताते है कि सौरभ जोशी व्लॉग्स से कितना कमाते है। साथ ही उनकी नेट वर्थ क्या है? चलिए जानते है।
उत्तराखंड के रहने वाले है सौरव
वैसे तो Youtuber Sourav Joshi उत्तराखंड के रहने वाले है। लेकिन काफी साल पहले उनके पिता अपने परिवार के साथ हरियाणा में आकर बस गए थे। हिसार के हांसी में सौरभ ने अपनी स्कूलिंग की। स्कूल वो साइकिल से जाया करते थे। उनके पिता पुताई करने का काम करते थे। पूरे दिन में उनके पिता 3 से 4 सौ तक कमा लेते थे।

व्लॉग्स से दिन का कितना कमा लेते है सौरभ (youtuber sourav joshi income)
सौरव जोशी ने लॉकडाउन के दौरान यूट्यूब पर व्लॉग्स अपलोड करने शुरू किए थे। साल 2019 से उन्होंने अपनी चाची के बेटे पीयूष जोशी के साथ व्लॉग बनाने शुरू किए। जिसके लिए उन्होंने सौरभ जोशी व्लॉग्स (saurav joshi vlogs) के नाम से एक व्लॉगिंग चैनल खोला।
इन वलॉग्स पर वो अपना डेली रूटीन लोगों के साथ साझा करते थे। जिसके चलते वो आज लोगों के बीच फेमस है। उनकी एक वीडियो पर मिलियन्स में व्यूज आते है। हर दिन की बात करें तो सौरभ करीब 1.5 से दो लाख रूपए कमाते है। तो वहीं महीने का वो 80 लाख से एक करोड़ के बीच कमा लेते है।

सौरव जोशी की टोटल नेट वर्थ? (Youtuber Sourav Joshi Total Net Worth)
टोटल नेट वर्थ की बात करें तो सौरव जोशी की कुल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये है। अभी वर्तमान की बात करें तो उनके व्लॉगिंग चैनल saurav joshi vlogs में 29.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस चैनल (Sourav Joshi Youtube Channel) को ग्रो करने में उनके छोटे भाई पीयूष जोशी (Piyush Joshi) का भी हाथ है।
आलीशान घर के मालिक के सौरव (Youtuber Sourav Joshi House Photo)
हरियाणा से ही उन्होंने व्लॉगिंग स्टार्ट की। जिसके बाद बाद में वो उत्तराखंड के हल्द्वानी अपने घर वापस आए। सौरव जोशी के पास आज लग्जरी गाड़िया है। साथ ही उनका हल्द्वानी में एक बड़ा सा घर भी है। इस घर की झलक वो अक्सर अपने व्लॉग्स में दिखाते रहते है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें