सर मुझे गलत छूते थे, नंबरों के बदले मांगी इज्जत… हैवान प्रिंसिपल की करतूत सुन कांप उठेगा कलेजा!

ख़बर शेयर करें

hardoi news principal of the school has destroyed the dignity of education
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से मानवता और शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां बेनीगंज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रिंसिपल पर अपनी ही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर…

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से मानवता और शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां बेनीगंज थाना क्षेत्र के एक कॉलेज प्रिंसिपल पर अपनी ही 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ POCSO Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित छात्रा (17 वर्ष) का आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल, मंजेश, उसे बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का झांसा देते थे। इसी लालच की आड़ में आरोपी ने छात्रा के साथ कई बार बैड टच (गलत तरीके से छूना) किया और अश्लीलता की। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने छात्रा की सहमति के बिना उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी बना लिए।

यूट्यूब पर अपलोड की तस्वीरें
हैरानी की बात यह है कि आरोपी प्रिंसिपल ने छात्रा को डराने और चुप रखने के लिए उसकी तस्वीरों को YouTube पर अपलोड कर दिया। जब छात्रा ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी उसे जान से मारने और समाज में और अधिक बदनाम करने की धमकी देने लगा।

घर जाकर दी गाली-गलौज
छात्रा के अनुसार, जब उसने प्रिंसिपल की बातों को मानने से इनकार किया, तो 11 मार्च को आरोपी उसके घर तक पहुंच गया। वहां उसने छात्रा और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज की और उसे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया।

पुलिस की कार्रवाई
लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। मामले में POCSO Act और छेड़छाड़ की अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी गई हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए कंटेंट की जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।