कांस्टेबल की बेवफाई ने छीनी सांसें! 4 साल पत्नी बनाकर रखा, फिर शादी से किया इनकार; आखिरी VIDEO देख कांप जाएगी रूह

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

agra news constable s infidelity took the life of a young woman
PM मोदी-राहुल गांधी और अमित शाह से मिले सचिन तेंदुलकर, बेटे…

Agra News: ताजनगरी आगरा में रिश्तों के कत्ल और भरोसे के टूटने की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग को भी शर्मसार कर दिया है। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने मौत को गले लगा लिया, लेकिन मरने से पहले उसने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर…

ADVERTISEMENTS

Agra News: ताजनगरी आगरा में रिश्तों के कत्ल और भरोसे के टूटने की एक ऐसी दास्तां सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग को भी शर्मसार कर दिया है। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक युवती ने मौत को गले लगा लिया, लेकिन मरने से पहले उसने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जो अब आरोपी कांस्टेबल के लिए काल बन गया है।

video- https://youtube.com/shorts/D7RBSEOKU_w?si=fOalUSU7IhuKV5kH

4 साल तक पत्नी बनाकर रखा, फिर शादी से इनकार
मृतक युवती आगरा में तैनात कांस्टेबल जेबी गौतम के साथ काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती का आरोप था कि जेबी गौतम ने उसे शादी का झांसा देकर 4 साल तक अपने साथ रखा और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया, तो कांस्टेबल ने अपने परिवार का बहाना बनाकर उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।

वीडियो में छलका दर्द: ‘वो पुलिसवाला है, तो क्या उसे सजा नहीं मिलेगी?’
आत्महत्या से ठीक पहले बनाए गए वीडियो में युवती की बेबसी साफ झलक रही है। वीडियो में वह रोते हुए कह रही है कि जेबी गौतम ने मुझे 4 साल तक पत्नी बनाकर रखा और अब छोड़ दिया। जब शादी की बात की, तो मुकर गया। क्या वो पुलिसवाला है इसलिए उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी? मेरी मौत का जिम्मेदार जेबी गौतम और उसका परिवार है। मुझे जीते जी हक नहीं मिला, पर मरने के बाद इंसाफ जरूर मिलना चाहिए।

भाई पर भी लगाए गंभीर आरोप
युवती ने वीडियो में सिर्फ कांस्टेबल ही नहीं, बल्कि उसके भाई पर भी आरोप लगाए। उसने दावा किया कि कांस्टेबल का भाई भी एक अन्य लड़की के साथ इसी तरह का धोखा कर रहा है। युवती ने साफ कहा कि उसे इंसाफ चाहिए और उसकी मौत की वजह यही लोग हैं।

कांस्टेबल गिरफ्तार और जेल रवाना
वीडियो वायरल होने और युवती की मौत की खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत विभागीय जांच के आदेश दिए। आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। परिजनों की तहरीर और वायरल वीडियो को आधार बनाकर पुलिस ने जेबी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मोबाइल फोन और वायरल वीडियो की फॉरेंसिक जांच करा रही है ताकि कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें।

ADVERTISEMENTS