संपर्क क्रांति की चपेट में आने से सिडकुल कर्मी की मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पंतनगर एसकेटी डॉटकॉम

छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक सिडकुल कर्मी की मौत हो गई। जिसके बाद वहां मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा कर्मियों ने इसकी सूचना पंतनगर थाने में भी दी ।

जानकारी के मुताबिक अवंतिका फेस वन रोहिणी नई दिल्ल निवासी राकेश प्रभाकर पुत्र लाजपत राय वहां किसी काम से आया था किसी भी रुद्रपुर की तरफ से आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

उसके पास मिले मोबाइल फोन है उसके परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वह यहा आईआईटीसी हर्बल नैचरल प्लांट मे काम करता था। पंतनगर थाने के एसएचओ मदन मोहन जोशी, सिडकुल प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई प्रकाश बिष्ट तथा विपुल जोशी अपनी टीम के साथ पहुँचे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ADVERTISEMENTS