कलयुगी ताऊ ने अपनी दिव्यांग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म,मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रिश्तो को तार-तार करने वाली बड़ी खबर गढ़वाल जिले से सामने आ रही है बता दें कि चौबट्टाखाल अपनी दिव्यांग भतीजी से ताऊ ने दुष्कर्म किया। मामला खुलने के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया हैजानकारी देते हुए चौबट्टाखाल तहसील के क्षेत्र में पट्टी किमगड़ीगाड प्रथम के राजस्व उपनिरीक्षक राजपाल सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में एक ग्रामीण की ओर से अपनी पुत्री से दुष्कर्म के संबंध में तहरीर दी गई है।

ADVERTISEMENTS

तहरीर में लिखा है कि उसकी दिव्यांग नाबालिग पुत्री के पेट में दर्द की शिकायत की तो वह उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकीय जांच में उसमें सात माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई।उन्होंने अपनी पुत्री से पूछताछ की तो पता चला कि सात माह पूर्व मवेशियों को चुगाने के दौरान जंगल में ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में किसी को बताते पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भी आरोपी कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS